अजमेर में जीएनएम नर्सिंग स्कूल के लिए 7 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी

0

जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को विधानसभा में आश्वस्त करते हुए बताया कि अजमेर में जीएनएम नर्सिंग स्कूल खोलने के लिए राज्य सरकार ने सात करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है और आगामी डेढ़ साल में इसका निर्माण पूरा किया जाएगा।

खीवंसर ने प्रश्नकाल में विधायक अनिता भदेल के पूरक प्रश्नों का जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अजमेर में जीएनएम नर्सिंग कॉलेज के लिए तीन हजार स्क्वायर मीटर भूमि का आवंटन कर 13 पद स्वीकृत किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को इसकी निविदाएं खुलेगी।