राज्यपाल बागडे ने आरपीएससी सदस्य मंजू शर्मा का त्यागपत्र स्वीकार किया

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सदस्य मंजू शर्मा का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

आधिकारिक सू्त्रों ने सोमवार को बताया कि पुलिस उप निरीक्षक भर्ती -2021 परीक्षा पेपर लीक मामले में उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 15 अक्टूबर 2020 को कार्यभार ग्रहण किया था और उनका कार्यकाल 14 अक्टूबर 2016 तक था।

पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा -2021 को रद्द करने का फैसला सुनाते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय ने आरपीएससी सदस्यों की भूमिका पर सवाल उठाए थे।