लोकसभा चुनाव परिणाम : गुजरात में भाजपा ने 26 में से 25 सीटें जीतीं

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनवा में सभी 26 में से 25 सीटों पर और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में जीत हासिल की है। वहीं लोकसभा की एक सीट कांग्रेस ने जीत ली है।

गांधीनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमित शाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी सोनलबेन पटेल को 7,44,716 मतों से, नवसारी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीआर पाटिल ने कांग्रेस प्रत्याशी नैशदभाई देसाई को 7,73,551 मतों से, पोरबंदर लोकसभा सीट पर भाजपा मनसुख मांडविया ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित वसोया को 383360 मतों से, अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हसमुख पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी हिम्म्तसिंह पटेल को 461755 मतों से और अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेशभाई मकवाना ने कांग्रेस प्रत्याशी भरत मकवाना को 2,86,437 मतों से हराया है।

भरूच लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी मनसुख वसावा ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी चैतर वसावा को 85696 मतों से, जूनागढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेशभाई चुडासमा ने कांग्रेस प्रत्याशी हीराभाई जोटवा को 1,35,494 मतों से, महेसाणा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरीभाई ने कांग्रेस प्रत्याशी रामजी ठाकोर को 3,28,046 मतों से, राजकोट लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी परषोत्तम रूपाला ने कांग्रेस प्रत्याशी परेश धनानी को 4,84,260 मतों से और बारडोली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रभुभाई वसावा ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ चौधरी को 230253 मतों से हराया है।

भावनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी निमुबेन बाम्भानिया ने कांग्रेस प्रत्याशी उमेशभाई मकवाना को 455289 मतों से, छोटा उदेपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जशुभाई राठवा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखरामभाई राठवा को 398777 मतों से, जामनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूनमबेन माडम ने कांग्रेस प्रत्याशी जेपी मरविया को 238008 मतों से, खेडा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवुसिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी कालूसिंह डाभी को 357758 मतों से और साबरकांठा लोकसभा सीट पर भाजपा शोभनाबेन बारैया ने कांग्रेस प्रत्याशी तुसार चौधरी को 155682 मतों से हराया है।

आणंद लोकसभा सीट पर भाजपा के मितेश पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी अमित चावडा को 89939 मतों से, दाहोद लोकसभा सीट पर भाजपा जसवंतसिंह भाभोर ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभाबेन तवियाड को 333677 मतों से, पंचमहाल लोकसभा सीट पर भाजपा राजपाल सिंह जादव ने कांग्रेस प्रत्याशी गुलाबसिंह चौहान को 509342 मतों से, वडोदरा लोकसभा सीट पर भाजपा के हेमांग जोशी ने कांग्रेस प्रत्याशी जशपाल सिंह पढियार को 582126 मतों से और कच्छ लोकसभा सीट पर भाजपा विनोद चावडा ने कांग्रेस प्रत्याशी नितेश लालन को 268782 मतों से हराया है।

पाटन लोकसभा सीट पर भाजपा भरतसिंहजी डाभी ने कांग्रेस प्रत्याशी चंदनजी ठाकोर को 31876 मतों, सुरेन्द्रनगर लोकसभा सीट पर भाजपा चंदूभाई शिहोरा ने कांग्रेस प्रत्याशी रुत्विकभाई मकवाना को 261617 मतों से, अमरेली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भरतभाई सुतरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी जेनी ठाकोर को 3,21,068 मतों से और वलसाड लोकसभा सीट पर भाजपा धवल पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी अनंतकुमार पटेल को 210704 मतों से हराया है।

सूरत लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द होने से और अन्य पार्टियों तथा निर्दलीय मिलकर आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद इस सीट से भाजपा उम्मीदवार को 22 अप्रैल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया था। बनासकांठा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गेनीबेन ठाकोर ने भाजपा प्रत्याशी रेखाबेन चौधरी को 30406 मतों से हराया। कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीन ली है।

इसके अलावा राज्य विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अर्जुन डी मोढवाडिया ने पोरबंदर सीट पर, मानावदर सीट पर अरविंद भाई लादानी ने, खंभात सीट पर चिराग कुमार पटेल ने, वाघोडिया सीट पर धर्मेन्द्रसिंह वाघेला और वीजापुर सीट पर सीजे चावडा ने जीत हासिल की है।

गुजरात की सभी 25 लोकसभा सीटों पर सात मई को अनुमानित औसत 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्वाधिक 72.71 प्रतिशत मतदान संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वलसाड में तथा सबसे कम 50.29 प्रतिशत अमरेली में हुआ था। अनुमानित औसत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमरेली 50.29 प्रतिशत, अहमदाबाद पश्चिम 55.45, अहमदाबाद पूर्व 54.72, आणंद 65.04, कच्छ 56.14, खेडा 58.12, गांधीनगर 59.80, छोटा उदेपुर 69.15, जामनगर 57.67, जूनागढ़ 58.91, दाहोद 59.31, नवसारी 59.66, पंचमहाल 58.85, पाटन 58.56, पोरबंदर 51.83, बनासकांठा 69.62, बारडोली 64.81, भरूच 69.16, भावनगर 53.92, महेसाणा 59.86, राजकोट 59.69, वडोदरा 61.59, वलसाड 72.71, साबरकांठा 63.56, सुरेन्द्रनगर 55.09 प्रतिशत मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनावों के साथ ही हुए विधानसभा उपचुनावों में विजापुर 64. 93 प्रतिशत, खंभात 66.28, पोरबंदर 57.99, वाघोडिया 70.29 और माणावदर 53. 94 मतदान हुआ था। मतगणना आज हो गई है और छह जून को चुनावी प्रक्रिया पूरी होगी।

पिछले लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 में 64.11 प्रतिशत, 2014 में 63.9 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा ने 2019 और 2014 में सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। उससे पहले 2009 के चुनाव में भाजपा को 14 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं।

लोकसभा चुनाव परिणाम : भाजपा 233 और कांग्रेस 98 सीटों पर आगे

आंध्र प्रदेश चुनाव परिणाम : राजग ने विधानसभा की 137 और लोकसभा की 14 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव परिणाम : छत्तीसगढ़ में भाजपा का पलड़ा भारी

लोकसभा चुनाव परिणाम : यूपी में ‘इंडिया गठबंधन’ ने राजग को दी कड़ी चुनौती

लोकसभा चुनाव परिणाम : राजस्थान में भाजपा 14 एवं कांग्रेस 8 सीटों पर आगे