अजमेर। इस्कॉन अजमेर की ओर से भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया।
भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा केसरगंज सर्किल से प्रारम्भ हुई। इसमें हजारों की संख्या में भक्तजन इस रथयात्रा के साथ चले। यह शोभायात्रा केसरगंज सर्किल से रवाना होकर पड़ाव, पान दरीबा, क्लॉक टावर, मदार गेट, गांधी भवन, चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़, आगरा गेट, फव्वारा सर्किल, बजरंगगढ़ चौराहा, आनासागर चौपाटी होते हुए वैशाली नगर पर जाकर संपन्न हुई।
रथ यात्रा में चेतन महाप्रभु की झांकियां शामिल हुई और भक्तों ने इसमें भाग लिया। भगवान जगन्नाथ जी को भक्तों ने रस्सी के द्वारा खींचा। रथ यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में प्रशासन की द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए। इससे श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई नहीं हुई।