फालना में कार सेवकों का सम्मान, राम जन्मभूमि आंदोलन की यादें की ताजा

पाली। फालना कार सेवक समिति के तत्वावधान में रविवार को श्री चंद्र भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 1990 एवं 1992 के श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में कार सेवा में भाग लेने वाले 23 कारसेवकों का भगवा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। उन्हें राम मंदिर की तस्वीर, अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संयोजक विक्रम सिंह सोलंकी, सह संयोजक गुलाब सैन और देवेंद्र सिद्धावत व कार सेवक मानाराम चौधरी ने राम जन्मभूमि आंदोलन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष ललिता शाह, रमेश शाह,भोपाल सिंह गुर्जर, सुमेर सिंह मेड़तिया, राम किशोर गोयल, अमित मेहता, गिरीश अग्रवाल, चोग सिंह पंवार, पुजारी सकापुरी गोस्वामी, नैन सिंह भाटी, हेमराज सोनी, भगवान चंद्र चितारा, महेंद्र कुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मी चंद हरवानी, जगदीश कुमार, मोतीलाल चौधरी, कैलाश सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल देवासी, मानाराम चौधरी, भंवर सिंह फालना गांव, भूरा राम देवासी, रुपा राम बंजारा, भवर लाल बंजारा, हजाराम चौधरी, मांगीलाल वैष्णव, राम लाल मेघवाल, थाना राम मेघवाल, नरेश प्रजापत, रूप दास खिमेल, रितेश अग्रवाल, जितेंद्र सिद्धावत, कर्मवीर मेवाड़ा, मनीष मालवीय, देवाराम बंजारा, सुरेंद्र सिंह चौहान,महिपाल सिंह, अजय सिंह, दीपक गुर्जर, महावीर वचेता, देवेंद्र पंवार, उमेद पूरी गोस्वामी, कल्याण सिंह चारण, जगदीश सिंह चारण, खुशाल सैन, सुख सिंह खंगारोत, दिलीप जानी, देवी सिंह राठौड़, हेमंत डाबी, अशोक पूरी गोस्वामी, हेमंत सोलंकी, नितेश, केसा राम, रहिंगा राम, विजेंद्र सिंह देवड़ा, कृपाल सिंह चारण, राहुल चितारा समेत बडी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।