खैरथल तिजारा। राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को 19 फरवरी से लापता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गईं।
सूत्रों ने बताया कि मनीष (21) के लापता होने का मामला उसके पिता बॉबी गुवारिया ने 20 फरवरी को दर्ज कराते हुए बताया कि 19 फरवरी की शाम सात बजे बाग वाले मंदिर गया था उसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम को उसका शव मिला।
परिजनों द्वारा पुलिस को यह भी बताया गया कि उसे खुशखेड़ा रोड पर रहने वाले एक युवक के साथ उसे देखा गया था। इसके बावजूद भी पुलिस ने उसे तलाश नहीं किया। 21 फरवरी को टपूकड़ा कस्बे में पानी की टंकी के पास युवक का शव मिला जिसे खुशखेड़ा पुलिस ने टपूकड़ा सीएससी पहुंचा दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान करवाने की कोशिश नहीं की।
22 फ़रवरी को अस्पताल में चाय की दुकान लगाने वाले युवक ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की तो उसके परिजनों ने मनीष के रूप में उसकी पहचान की। तब परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने आशंका जताई कि युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई है।
सूचना के बाद काफी संख्या में कस्बे के गणमान्य नागरिक टपूकड़ा थाने पहुंचे। थाना अधिकारी के न मिलने और उचित कार्रवाई न होने से नाराज कस्बेवासी थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गये । यहां पुलिस और कस्बेवासियों में कहासुनी हुई। पुलिस के रवैए के खिलाफ ही कस्बेवासी रात को ही धरने पर बैठ गए इसके बाद तिजारा के पुलिस उपाधीक्षक शिव राज सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा एवं जिस भी पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।



