जालोर-सिरोही सीट पर भाजपा के लुंबाराम ने अशोक गहलोत के पुत्र वैभव को हराया

जालोर/सिरोही। राजस्थान लोकसभा चुनाव में जालोर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी ने दो लाख से अधिक मतों से चुनाव जीता।

चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को दो लाख एक हजार 543 मतों से चुनाव हराया। चौधरी को सात लाख 96 हजार 783 मत मिले जबकि वैभव गहलोत ने पांच लाख 95 हजार 240 मत हासिल किए। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।

इसके अलावा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के ओटाराम को दस हजार 109 मत मिले तथा अन्य उम्मीदवारों को इससे कम ही मत हासिल हुए जबकि 18 हजार 459 मत गए।

बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर संसदीय सीट से जीत

जयपुर शहर से भाजपा की मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार से अधिक मतों से विजयी

लोकसभा चुनाव परिणाम : राजस्थान में भाजपा 14 एवं कांग्रेस 8 सीटों पर आगे