अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने शुक्रवार को नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों तक जनसंपर्क कर वोट और समर्थन की अपील की।
नसीराबाद में चौधरी के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाए गए। उन्होंने केसरपुरा, मांगलियावास, ब्रिक्यचियावास, लीडी, लमाना, गोला, अलीपुरा, नागेलाव, जेठाना, मकरेडा, डोडीयाना, दांतडा, कलेसरा, भड़सूरी, करनोस, मेवाड़िया-केसरपुरा, पगारा, पीसांगन, रामपुरा-डाबला, बुधवाडा, पिचौलिया, भगवानपुरा, जसवंतपूरा, गोविन्दगढ़ सहित अनेक पंचायतों का दौरा कर आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को आमजन का भरपूर समर्थन मिला। ग्रामीणों ने मोदी मोदी के नारे लगाए तथा भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, शक्ति सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष केके जोशी, समरथ सिंह राठौड़, बसन्त, भाजपा मंडल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
13 अप्रेल को मसूदा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क
भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी चुनाव प्रचार के दौरान मसूदा विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारिया, बान्दनवाढा, देवपुरा, पडांगा,राताकोट, सिंघावल से वाया हियालिया, लामगरा, एकलसिंहा से वाया, गोपालपुरा, कराटी, छछुन्दरा, रामालिया, बुबकिया, भिनाय, सोबडी, नागौला, बडगांव, कनेई कलां, केरोट नान्दसी, पाडलिया, चापानेरी, गुढ़ा खुर्द, देवलिया कलां, लामगरा, बडली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे।
https://www.sabguru.com/ajmer-bjp-advocate-legal-cell-poll-campaign-in-support-of-bjp-candidate-bhagirath-choudhary/





