भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज, गणेश पूजन कर भगवान को न्यौता

0

अजमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा अजमेर के तत्वावधान में आगामी 19 अप्रैल को होने जा रहे भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज बुधवार को गणेश पूजन से हो गया। खाईलैंड स्थित राजराजेश्वर मंदिर से समस्त ब्राह्मण बंधु आगरा गेट स्थित गणेश मंदिर पहुंचे तथा गणेश पूजन कर भगवान को न्यौता दिया।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुदामा शर्मा ने बताया कि आने वाली 18 अप्रैल शाम 7 बजे समस्त ब्राह्मण घटक दल के कार्यकर्ताओं के साथ दीपदान व आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएग। 19 अप्रैल को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा जो की परशुराम मंदिर ब्रिज वाले बालाजी अजंता टॉकीज से शुरू होगी। शाम 5 बजे यह रैली रवाना होगी। रैली में भाग लेने के लिए समस्त ब्राह्मण बंधुओं से अपने दो पहिया एवं चौपाइयां वाहन लेकर आने एंव रैली में सम्मिलित होने का आग्रह किया है। रैली में कई प्रकार की झांकी भी होंगी।

रैली अजंता टॉकीज से होते हुए कैसरगंज चौराहा, पङाव क्लॉक टावर थाना, मदार गेट, गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार, नया बाजार चौपड़, सब्जी मंडी आगरा गेट, लव कुश गार्डन होते हुए परशुराम सर्किल पर सम्पन्न होगी।

गणेश पूजन के अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के समस्त कार्यकर्ता एवं सदस्य गण के साथ राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा, अजमेर जिला गौड ब्राह्मण सभा, श्री आदि गौङ ब्राह्मण बालाजी पंचायत मंदिर, आदि गौड एण्ड सन्नाढय ब्राह्मण संस्था, गौड ब्राह्मण महासभा, सारस्वत ब्राह्मण महासभा, अखिल राजस्थान परशुराम महासंघ, श्री मारवाड़ी सारस्वत ब्राह्मण संस्था राजस्थान सारस्वत ब्राह्मण महासभा, गुर्जर गॉड ब्राह्मण पंचायत श्री गुर्जर गौड प्रगतिशील संस्था, अजमेर दाधीच समाज समिति, श्री ब्राह्मण दायमा दाधीच पंचायत शिवकुंङ, पारीक सेवा समिति, ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग, अजमेर जिला चतुर्वेदी ब्राह्मण समाज समिति, पंचगौङ विप्र समाज, सिखवाल ब्राह्मण समाज समिति, पाराशर ब्राह्मण परिषद, श्री मैथिल ब्राह्मण संस्थान, काव्यकुज ब्राह्मण सभा, खांडल विप्र सभा संस्थान, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज निधी समिति, औदिच्य ब्राह्मण समाज, पुष्करणा ब्राह्मण समाज, भार्गव ब्राह्मण सभा, सन्नाढय ब्राह्मण समाज, सरयूपारिण ब्राह्मण समाज, पालीवाल ब्राह्मण समाज, राजपुरोहित ब्राह्मण समाज, त्यागी ब्राह्मण समाज, हरियाणा गौङ ब्राह्मण समाज महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण महासभा एवं परशुराम महासंघ के समस्त ब्राह्मण समाज अजमेर शहर के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।