महाराष्ट्र : संजय निरुपम छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने निरूपम को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से छह साल के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग के बाद निरुपम लगातार पार्टी विरोधी बयानबाजी कर रहे थे जिसके कारण कांग्रेस ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।