महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर की हॉकी महिला टीम ने रचा इतिहास

1

अजमेर। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर की हॉकी महिला टीम ने पहली बार ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। टीम अब ऑल इंडिया स्तर पर खेलेंगी। इस उपलब्धि पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय अजमेर की हॉकी महिला टीम ने नॉर्थ जोन इंटर-यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। कोच डॉ. कुलदीप सिंह राजपुरा के नेतृत्व में टीम ने क्वार्टर फाइनल सहित महत्वपूर्ण मैच जीते। राजपुरा हॉकी राजस्थान सिनियर टीम के कोच भी रह चुके हैं तथा वर्तमान में दयानंद महाविद्यालय के खेल अधिकारी हैं।

ऑल इंडिया स्तर पर टीम में कोमल कप्तान, कमला, प्रिया, गायत्री, लिछमा, रुचि, आसिन, शुभम, कुमकुम, वर्षा ,प्रियंका, प्रीति, मधु, रिंकू, पूजा, रवीना, संजना शामिल है। कोच डॉ. राजपुरा टीम का मार्गदर्शन करेंगे। टीम मैनेजर गणपती लाल गुप्ता रहेंगे।

कुलगुरु ने खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी टीम विश्वविद्यालय का नाम रोशन करती रहे। कुलगुरु ने खिलाड़ियों से लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया। आगामी टूर्नामेंट हॉकी टीम के आईआईटी यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर 28 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होने वाले ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी हॉकी टूर्नामेंट के लिए रवाना होगी।