अलवर में पुत्री की हत्या करने की आरोपी मां अरेस्ट

0

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में गत 17 अप्रैल को एक चार वर्षीय बच्ची का गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी राजेश मीना ने मंगलवार को बताया कि आरोपी महिला शीला सुबह घटनास्थल पर लाया गया और मौका तस्दीक की गई है। आरोपी महिला को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला मेडिकल परीक्षण करवा लिया गया है।

मामले के अनुसार 17 अप्रैल को शीला ने अपनी चार वर्षीय पुत्री गरिमा की गला दबाकर हत्या कर दी और धारदार वस्तु से खुद की कलाईयां काट लीं।

बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम काे सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ईशवाना गांव निवासी लक्ष्मण मीणा रोज की तरह राजगढ़ स्थित फैक्ट्री से मजदूरी करके मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान माचाड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

सूत्रोंं ने बताया कि इससे लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल अलवर भेज दिया गया। देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।