मुंबई नगर निगम के सहायक आयुक्त यौन उत्पीड़न के आरोप में अरेस्ट

0

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई नगर निगम के एक सहायक आयुक्त को सोमवार को पुलिस ने एक महिला वास्तुकार की शिकायत पर यौन उत्पीड़न के मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

स्थानीय पार्कसाइट पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार के-ईस्ट वार्ड में तैनात आरोपी नितिन शुक्ला को शिकायतकर्ता द्वारा शादी का झूठा वादा करके पिछले तीन वर्षों से यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद हिरासत में लिया गया। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात पेशेवर काम के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान निजी रिश्ते में बदल गई।

अपनी शिकायत में एक निजी फर्म में वास्तुकार इंजीनियर के रूप में काम करने वाली महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्ला ने पिछले सात वर्षों से विवाहित होने के बावजूद अपनी वैवाहिक स्थिति को छिपाए रखा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।