देवरिया में नाबालिग हिंदू लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में मुस्लिम युवक अरेस्ट

0

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बरियारपुर क्षेत्र में हिन्दू बालिका के यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने गैर समुदाय के युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पीड़ित बालिका का आरोप है कि गैर समुदाय के युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया और उससे रकम भी वसूली। पीड़िता ने पिछले दिनों वृंदावन में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कार्यक्रम में आपबीती सुनाई थी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी।

देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए प्रशासन से कार्रवाई के लिए मांग की थी। देवरिया पुलिस ने बरियारपुर थाने में आरोपी युवक आशिक अंसारी के खिलाफ दुष्कर्म आदि के मामले में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए कहा था कि वह हाई स्कूल में पढ़ती है। उसको एक गैर समुदाय के युवक आशिक अंसारी ने बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया और शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उससे अच्छी खासी रकम भी वसूली।

इस सम्बन्ध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजय कुमार रेड्डी ने आज यहां बताया कि 10 मई को पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने धारा 64(1), 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी आशिक अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।