अजमेर। राजस्थान रेडियेशन टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार कुमावत एवं महासचिव दुर्गेश सेन ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर सेवानिववृत अधीक्षक रेडियोग्राफर देववेन्द्र सिंह जादौन को संगठन का वरिष्ठ संरक्षक एवं नितेश उदय रेडियोग्राफर को प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा जुम्मनदीन रेडियोग्राफर को प्रदेश सचिव नामित किया है।
इस उपलक्ष्य में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के समस्त रेडियोग्राफर समाज ने उक्त तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर व साफा बांधकर स्वागत किया। इसके पश्चात रामकिशोर मीना जिलाध्यक्ष राजस्थान रेडिएशन टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन अजमेर एवं अधीक्षक रेडियोग्राफर जेएलएन अस्पताल ने संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।



