Home Business दुनिया में इंसानों से ज्यादा हो जाएंगे मोबाइल फोन

दुनिया में इंसानों से ज्यादा हो जाएंगे मोबाइल फोन

0
mobile phone will exceed humans by year end
mobile phone will exceed humans by year end

नई दिल्ली। दुनिया में जिस रफ्तार से मोबाइल फोनों की संख्या बढ़ रही है अगले साल यह इंसानों की आबादी से ज्यादा हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 1 जुलाई को दुनिया की आबादी सात अरब 24 करोड़ थी जिसके इस साल के अंत तक सात अरब 30 लाख के करीब पहुंचने की उम्मीद है।…

वहीं अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार यूनियन की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल के अंत तक दुनिया भर में मोबाइल फोनों की संख्या भी सात अरब 30 लाख के करीब होगी, यानि दुनिया में जितने इंसान होंगे उतने ही मोबाइल फोन भी होंगे। मोबाइल फोनों की संख्या आबादी से भी कहीं ज्यादा रफ्तार से बढ़ रही है जिससे अगले साल इसके दुनिया की पूरी आबादी से अधिक होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका यह मतलब कतई नहीं कि इस साल के अंत में हर इंसान के पास मोबाइल फोन होगा। इसकी वजह यह है कि एक से ज्यादा फोन रखने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही। इसका एक बड़ा कारण है कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को आधिकारिक कामकाज के लिए अलग से मोबाइल फोन उपलब्ध कराना।

इसमें कहा गया है कि दुनिया में सौ से ज्यादा ऎसे देश हैं जहां मोबाइल फोनों की संख्या वहां की आबादी से अधिक है। रूस में मोबाइल फोनों की संख्या आबादी से 80 प्रतिशत अधिक है जबकि ब्राजील में यह आबादी से 20 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल फोन एशिया में है जिसमें चीन सबसे आगे है जहां स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here