Home Latest news भविष्य में भी देश सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा : लिएंडर पेस

भविष्य में भी देश सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा : लिएंडर पेस

0
भविष्य में भी देश सेवा के लिए उपलब्ध रहूंगा : लिएंडर पेस

pase

नई दिल्ली। सात ओलंपिक खेल चुके टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने स्पष्ट किया कि वह भविष्य में भी देश की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा यदि मुझे चुना जाता है तो मैं जरूर देश के लिए खेलूंगा। विश्व रिकॅार्ड तो देश के नाम ही होता है।

वर्ष 1990 में अपने डेविस कप कॅरियर की शुरुआत करने वाले और 2017 में अपना 55वां डेविस कप मुकाबला खेल चुके 43 वर्षीय पेस और उनके जोड़ीदार विष्णु वर्धन को न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां एशिया ओसनिया जोन ग्रुप एक के मुकाबले में शनिवार को युगल मैच में हार का सामना करना पड़ा था और पेस डेविस कप में 43 युगल जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे।

पेस को गत वर्ष स्पेन के खिलाफ विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दौर के मुकाबले में युगल मैच में हार का सामना करना पड़ा। जिससे उनका 43वीं युगल जीत का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

इस मुकाबले से पहले यह माना जा रहा था कि यह पेस का आखिरी डेविस कप मुकाबला होगा, लेकिन यह दिग्गज खिलाड़ी अभी थमने को तैयार नहीं है।