Home Headlines महाराष्ट्र में 16 और 21 फरवरी को दो चरण में होंगे पंचायत चुनाव

महाराष्ट्र में 16 और 21 फरवरी को दो चरण में होंगे पंचायत चुनाव

0
महाराष्ट्र में 16 और 21 फरवरी को दो चरण में होंगे पंचायत चुनाव
Maharashtra's two phased civic polls On February 16, 21
Maharashtra's two phased civic polls On February 16, 21
Maharashtra’s two phased civic polls On February 16, 21

मुंबई। राज्य में 10 महानगर पालिका व 25 जिला परिषदों के चुनाव दो चरणों में कराए जाने की घोषणा राज्य चुनाव आयुक्त जे. एस. सहारिया ने बुधवार को की है।

इसके तहत मुंबई सहित 10 महानगरपालिका के चुनाव 21 फरवरी को कराये जाएंगे। राज्य की सभी मनपा व जिला परिषद की मतगणना 23 फरवरी को कराई जाएगी।

राज्य चुनाव आयुक्त जे.एस. सहारिया ने बताया कि राज्य में जिला परिषद का चुनाव दो चरण में होगा। जिला परिषद के पहले चरण का मतदान 16 फरवरी व दूसरे चरण का मतदान 21 फरवरी को कराया जाएगा।

मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी -चिंचवड़, उल्हासनगर, नाशिक, नागपुर, आकोला, अमरावती, सोलापुर महानगरपालिका चुनाव के लिए 27 जनवरी से 3 फरवरी तक नामाकंन स्वीकार किए जाएंगे।

सहारिया ने कहा कि आज से ही सभी 25 जिलापरिषद क्षेत्रों तथा 10 महानगरपालिका क्षेत्रों के लिए आचार संहिता लागू कर दी गई है।