Home Breaking सहारा ग्रुप की 1200 करोड़ की 10 प्रॉपर्टी बिकेगी

सहारा ग्रुप की 1200 करोड़ की 10 प्रॉपर्टी बिकेगी

0
सहारा ग्रुप की 1200 करोड़ की 10 प्रॉपर्टी बिकेगी
10 properties of Sahara Group to be auctioned
10 properties of Sahara Group to be  auctioned
10 properties of Sahara Group to be auctioned

मुंबई। वित्त नियामक संस्था सेबी अगले महीने सहारा ग्रुप की 10 प्रॉपर्टी बेचने जा रहा है। इन 10 प्रॉपर्टियों की कुल कीमत करीब 1200 करोड़ रुपए है। सेबी यह नीलामी सहारा की ओर से गैरकानूनी स्कीम से जुटाए गए पैसे की रिकवरी के लिए करेगा।

सेबी के नोटिस के मुताबिक सहारा ग्रुप की 5 प्रॉपर्टी की नीलामी 4 जुलाई से शुरू होगी। शेष प्रॉपर्टीज को 8 और 9 जुलाई को बेचा जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार ग्रुप की 67 प्रॉपर्टी बिकने के लिए तैयार है। फिलहाल 10 प्रॉपर्टी की नीलामी प्रक्रिया तय की गई है।

सेबी की नीलाम की जा रही प्रॉपर्टीज छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में हैं। सेबी ने कहा है कि इन प्रॉपर्टीज के लिए वही लोग बोली लगा सकते हैं, जिन पर कोई आरोप नहीं लगा हो।

पांच प्रॉपर्टी की नीलामी 4 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। बोली लगाने वाले 10 जून को जमीन की जांच पड़ताल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को सर्किल रेट्स से 90 फीसदी से कम कीमत पर नहीं बेचा जा सकता।

एचडीएफसी रियल्टी 4 जुलाई को पांच प्रॉपर्टी का ई-ऑक्शन करेगी। इसके लिए 722 करोड़ रुपए का रिजर्व प्राइस रखा गया है। एचडीएफसी रियल्टी 2,400 करोड़ रुपए की कुल 31 प्रोपर्टीज की नीलामी करेगी।

एसबीआई कैप करीब 4,100 करोड़ रुपए की 30 अन्य प्रॉपर्टी की नीलामी करेगी। नीलामी की प्रक्रिया में 4 महीने लग सकते हैं।