Home Bihar बिहार के सोनपुर में 10 साल की बच्ची से रेप

बिहार के सोनपुर में 10 साल की बच्ची से रेप

0
बिहार के सोनपुर में 10 साल की बच्ची से रेप
10 year old girl raped in Sonpur
10 year old girl raped in Sonpur
10 year old girl raped in Sonpur

पटना। सोनपुर कोर्ट के नयागांव थाना के शोभेपुर गांव में दस वर्षीय एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आया है। यह आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया गया है।

नाबालिग लड़की अपने घर से दीपावली की रात में गांव के देवी स्थान पर दिया जलाने जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ युवक उसे बहला फुसला कर बगल के घर मे ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह रोते बिलखते घर पहुंची और परिजनों घटना की जानकारी दी।

घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने गांव के ही युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस नामजद युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।