Home Breaking 12 नए आतंकी शिविरों में 100 आतंकी हमले के लिए तैयार : डोभाल

12 नए आतंकी शिविरों में 100 आतंकी हमले के लिए तैयार : डोभाल

0
12 नए आतंकी शिविरों में 100 आतंकी हमले के लिए तैयार : डोभाल
100 terrorist are ready to infiltrate, launch on india : NSA chief ajit Doval tells pm modi
100 terrorist are ready to infiltrate, launch on india : NSA chief ajit Doval tells pm modi
100 terrorist are ready to infiltrate, launch on india : NSA chief ajit Doval tells pm modi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार 12 नए आतंकी शिवर बना लिए गए हैं, जिनमे रह रहे 100 आतंकवादियों को भारत में घात लगाने को तैयार किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक से पहले डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को यह जानकारी दी और बताया कि पाकिस्तान की सेना की इन्फैंट्री डिवीजन के 40-50 जवान इनकी निगरानी कर रहें हैं।

डोभाल ने बताया कि यह सारी जानकारियां खुफिया एजेंसियों द्वारा जुटाई गयी हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति (सीसीएस) की बैठक की जिसमें देश की सीमा पर सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की गई।

समझा जाता है कि बैठक में पाकिस्तानी सेना द्वारा पिछले 24 घंटे में आठ बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने और आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले पर चर्चा की गई।

बैठक में नियंत्रण रेखा और सीमा पर सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। आंतरिक इलाकों में सुरक्षा का मुद्दा भी इसमें उठाया गया। गृहमंत्री ने मोदी को जम्मू और कश्मीर में हालात के बारे में जानकारी दी।

उल्लेखनीय हैं कि भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर 29 सितम्बर की रात किए गए लक्षित हमले के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने की घटनाएं बढ़ गई हैं और दोनों देशों में तनाव बहुत बढ़ गया है।

https://www.sabguru.com/wittness-admit-surgical-strike-was-done-by-indian-army/

https://www.sabguru.com/bjp-asks-kejriwal-trusts-indian-army-pak-propaganda/