Home Rajasthan Ajmer पदमश्री प्रो. राम पंजवाणी की 106वीं जयंती पर 29 को विशेष आयोजन

पदमश्री प्रो. राम पंजवाणी की 106वीं जयंती पर 29 को विशेष आयोजन

0
पदमश्री प्रो. राम पंजवाणी की 106वीं जयंती पर 29 को विशेष आयोजन
106th birth anniversary of Padmashree Prof Ram Panjwani on november 29
106th birth anniversary of Padmashree Prof Ram Panjwani on november 29
106th birth anniversary of Padmashree Prof Ram Panjwani on november 29

अजमेर। भारतीय सिन्धु सभा महानगर अजमेर की ओर से पदमश्री प्रो.राम पंजवाणी की 106वीं जयन्ती के उपलक्ष में आगामी 29 नवम्बर को शाम 6 बजे पडाव स्थित सन्त कवंरराम धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि अन्य कार्यक्रमों के अलावा ‘प्रो.राम पंजवाणी का सिन्धी समाज में योगदान’ विषय पर विचार गोष्ठी होगी।

इस अवसर पर अप्रवासी भारतीय (कनाडा) साहित्यकार शम्मी शर्मा का अभिनन्दन किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सम्मेलन की चर्चा के साथ सदस्यता अभियान की सूची पूर्ण की जाएगी।