Home Delhi नाइजीरिया की जेल में कैद 11 भारतीय रिहा : सुषमा स्वराज

नाइजीरिया की जेल में कैद 11 भारतीय रिहा : सुषमा स्वराज

0
नाइजीरिया की जेल में कैद 11 भारतीय रिहा : सुषमा स्वराज
11 indian returns home after release from nigeria jail
11 indian returns home after release from nigeria jail
11 indian returns home after release from nigeria jail

नई दिल्ली। नाइजीरिया की एक जेल में 2 सालों से कैद 11 भारतीय को रिहा करवा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर इसकी पुष्टि की।

सुषमा स्वराज ने ट्वीटर कर भारतीय कैदियों की रिहाई के लिए नाइजीरिया में तैनात भारत के उच्चायुक्त बी.एन रेड्डी के प्रयास की प्रशंसा की।

अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत सरकार नाइजीरिया में अगवा किये गये दो भारतीयों की रिहाई सुनिश्चित करने के प्रयास में भी जुटी है।

नाइजीरिया की बेन्यू सीमेंट कंपनी में काम करने वाले आंध्र प्रदेश के एम श्रीनिवास और कर्नाटक के कौशल अनीश शर्मा को अज्ञात लोगों ने कुछ दिन पहले अगवा कर लिया है।

2014 में एक मर्चेंट नेवी कंपनी का जहाज 2014 में नाइजीरिया में फंस गया था। अंतरराष्ट्रीय जल कानून तोड़ने के आरोप में पूरी जहाज के पूरे चालक दल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके अलावा विदेश मंत्री ने नाइजीरिया में अपहरण किए गए दो भारतीयों की भी सुरक्षित रिहाई का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि नाइजीरिया में अपहरण किए गए दो भारतीयों की सुरक्षित रिहाई का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

पिछले बुधवार को आंध्रप्रदेश के मंगीपुडी साई तथा उनके साथी कर्नाटक के अनीश शर्मा का कुछ हथियार बंद लोगों ने ऑफिस जाते वक्त अपहरण कर लिया था।