Home World Europe/America अमेरिका के कॉलेज परिसर में गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

अमेरिका के कॉलेज परिसर में गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

0
अमेरिका के कॉलेज परिसर में गोलीबारी, 13 लोगों की मौत
13 killed in oregon college campus shootings in US
13 killed in oregon college campus shootings in US
13 killed in oregon college campus shootings in US

वॉशिंगटन। अमेरिका के ओरेगोन प्रांत के कम्युनिटी कॉलेज में हुई गोलीबारी में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई और बीस लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को एक बीस साल के शख्स से अंजाम दिया।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार एक शख्स हाथ में बंदूक लिए कॉलेज परिसर में घुसा और कुछ लोगों से उनके धर्म पूछे। इसके बाद वह गोली चलाने लगा जिसमें कई लोगों को गोली लगी। हालांकि अभी तक हमला करने वाले युवक की पहचान नहीं हो पाई है, नाहीं उसके मकसद का पता चल पाया है।

13 killed in oregon college campus shootings in US
13 killed in oregon college campus shootings in US

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शस्त्र कानून को कड़ा करने की बात कहते हुए बताया कि इस तरह की घटनाएं अब नियमित हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि धरती पर हम इकलौते देश नहीं हैं जहां दिमागी रूप से बीमार लोग हैं और दूसरे लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। ओबामा ने कहा कि लेकिन हम धरती में इकलौते विकसित देश हैं, जहां तकरीबन हर महीने गोलीबारी की घटनाएं होती हैं।’

13 killed in oregon college campus shootings in US
13 killed in oregon college campus shootings in US

जानकारी के अनुसार ये कॉलेज रोजबर्ग, ओरेगॉन में स्थित है जो पोर्टलैंड के दक्षिण में एक ग्रामीण इलाका है। घटना के बाद पुलिस इस कॉलेज की इमारत के हर कमरे की तलाशी ले रही है। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले युवक की आयु बीस वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि गोलीबारी के पीछे हमलावर का इरादा क्या था, इसका पता तो नहीं चल सका है, लेकिन उनका कहना है कि वे उन खबरों की जांच कर रहे हैं जिसमें हमलावर ने सोशल मीडिया पर अपने इरादों के बारे में चेतावनी दी थी।