Home World Europe/America साइबेरिया : जंगल में आग फैलने से 15 की मौत

साइबेरिया : जंगल में आग फैलने से 15 की मौत

0
साइबेरिया : जंगल में आग फैलने से 15 की मौत
15 dead as grassland fires destroy about 1000 houses in siberia
15 dead as grassland fires destroy about 1000 houses in siberia
15 dead as grassland fires destroy about 1000 houses in siberia

मास्को। साइबेरिया के जंगल में सूखी घास जलाने के लिए लगाई गई आग के फैलने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

रूस के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का शिकार हुए 62 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 11 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

साइबेरिया के दक्षिणी क्षेत्र मामलों की प्रवक्ता इरीना इमेलियानोवा ने बताया कि आग लगने के कारण तीन पुरूषों और दो महिलाओं की मौत हो गई।

वहीं, स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि करीब पांच सौ साठ लोगों को अपना घर-बार छोड़कर शिविरों में शरण लेना पड़ा।

रूस के आपदा मामलों के मंत्रालय ने बताया कि आग को नियंत्रित करने के लिए आठ विमानों और हेलीकॉप्टरों, दमकल रेल गाड़ियों और पांच हजार से अधिक लोगों को लगाया गया है लेकिन तेज हवाओं के कारण इसमें काफी मुश्किलेंआ रही है।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आग से 42 गांवों के 900 से अधिक मकानों को क्षति पहुंची है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here