Home Bihar दबंगों के खेत में घुसी बकरी, चरवाहे को जिंदा फूंका

दबंगों के खेत में घुसी बकरी, चरवाहे को जिंदा फूंका

0
burnt alive
15 years old dalit boy burnt alive by upper caste men in bihar

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में 15 साल के एक किशोर को दबंगों ने जिंदा जलाकर मार डाला। मृतक का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसकी बकरी उस दबंग के खेत में फसल चरने चली गई थी।…

इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर अधिकारियों को कड़ी कारवाई करने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने बताया कि मोहनपुर गांव में बुधवार को साईराम बकरी चराने गया था। इसी क्रम में बकरी धान के एक खेत में चली गई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

बुधवार की रात गांव के दबंगों ने साईराम के घर में घुसकर उसके शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह झुलसे साईराम को इलाज के लिए विक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विक्रमगंज के डीएसपी अशोक कुमार दास ने गुरूवार को बताया कि मृतक के पिता जीउत राम के बयान पर पुलिस ने संबंधित थाना में एक मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में मुख्य आरोपी कुनकुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि जिंदा जलाने के इस मामले में दबंग के विरूद्ध स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस महानिदेशक पी.के. ठाकुर तथा जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here