Home Breaking दिल्ली : दोस्तों संग कार में घूम रही लड़की को मारी गोली

दिल्ली : दोस्तों संग कार में घूम रही लड़की को मारी गोली

0
दिल्ली : दोस्तों संग कार में घूम रही लड़की को मारी गोली
17 year old girl shot dead in mercedes car in delhi
17 year old girl shot dead in mercedes car in delhi
17 year old girl shot dead in mercedes car in delhi

नई दिल्ली। साउथ वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ थाना इलाके में मंगलवार रात एक 17 साल की लड़की को एक मर्सिडीज कार में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिस समय गोली मारी गई उस दौरान लड़की के साथ कार में उसके दो दोस्त मौजूद थे।

लड़की को घटना के बाद द्वारका के आयुष्मान हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि साउथ वेस्ट के डीसीपी सुरेंद्र कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि हमने मर्डर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की के दोस्त फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार लड़की अपने दोस्त के साथ राजौरी गार्डन घूमने गई थी। वहीं इन तीनों ने लंच किया और वहां से लौटते समय द्वारका में शॉपिंग भी की। लड़की की मां ने देर होने पर शाम करीब साढ़े 7 बजे फोन भी किया तो उसने जल्दी आने की बात कही।

डीसीपी के अनुसार वह नजफगढ़ के दीपक विहार में परिवार के साथ रहती थी। लड़की जिन लड़कों के साथ थी उनमें से एक प्रॉपर्टी का बिजनेस करता है जबकि एक बेरोजगार था।

लड़की को जिस गाड़ी में गोली मारी गई वह गाड़ी उसी प्रॉपर्टी डीलर की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लड़कों के फोन ट्रेस किये जा रहे हैं।