Home World Asia News बुलेट ट्रेन में खुद को आग के हावले किया,दो मरे

बुलेट ट्रेन में खुद को आग के हावले किया,दो मरे

0
बुलेट ट्रेन में खुद को आग के हावले किया,दो मरे
2 dead after passenger sets self on fire on japanese high-speed Bullet train
2 dead after passenger sets self on fire on japanese high-speed Bullet train
2 dead after passenger sets self on fire on japanese high-speed Bullet train

टोक्यो। जापान के शिंकानसेन बुलेट ट्रेन में एक व्यक्ति ने मंगलवार को आत्मदाह कर लिया लिया। इस घटना एक महिला की भी मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से और कई लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ट्रेन में एक व्यक्ति ने खुद पर तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। इस घटना में उसके अलावा एक महिला यात्री की हृदयाघात से मौत हो गई।

जापान के क्योदो संवाद समिति को दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग एक हजार व्यक्तियों के के साथ टोक्यो से पश्चिमी शहर ओसाका जा रही इस बुलेट ट्रेन की एक बोगी में धुआं फैलने के बाद उसे आपातकालीन ब्रेक लगा कर रोक दिया गया।

दमकल विभाग ने इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि करते हए कहा कि आत्मदाह करने वाले के मकसद अभी पता नहीं चला है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक से ज्यादा लोग गंभीर स्थिति में हैं और कई यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आई हैं। बोगी में धुआं भरने के बाद ज्यादातर सवारी दूसरी बोगी में भाग गए। जापान की शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को रफ्तार और सुरक्षा के लिए जाना जाता है।