Home Breaking मिस्र के सिनाई की मस्जिद में विस्फोट, 235 की मौत

मिस्र के सिनाई की मस्जिद में विस्फोट, 235 की मौत

0
मिस्र के सिनाई की मस्जिद में विस्फोट, 235 की मौत
200 dead, scores injured in bomb & gun attack at northern Sinai mosque
200 dead, scores injured in bomb & gun attack at northern Sinai mosque

काहिरा। मिस्र के सिनाई प्रायद्वीप में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए बम विस्फोट में कम से कम 235 लोगों की मौत हो गई।

मिस्र की सरकारी मीडिया ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि उत्तरी शहर अरीश की मस्जिद में आतंकवादियों ने घरों में बने विस्फोटकों को लगाया और जब लोग नमाज पढ़कर लौट रहे थे, उसी दौरान विस्फोट किया।

सूत्रों ने बताया कि अलआरिश शहर के अल रौदा मस्जिद के समीप यह बम रखा गया था जो नमाज के दौरान फट गया। बताया जा रहा है कि चार वाहनों में सवार बंदूकधारियों ने मौके से भागने से कोशिश कर रहे लोगों पर गोलियां भी चलाई। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए करीब 50 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया। अब तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

मिस्र की सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी इस घटना पर चर्चा के लिए अधिकारियों के साथ आपात बैठक करेंगे। मिस्र के उत्तरी सिनाई में जनवरी, 2011 की क्रांति के बाद से ही कई हिंसक हमले हुए हैं।

जनवरी, 2011 में हुई क्रांति से राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की सत्ता चली गई थी। साल 2013 में मोहम्मद मुर्सी को राष्ट्रपति पद से अपदस्थ किए जाने के बाद उत्तरी सिनाई में हमलावरों ने पुलिस और सेना को निशाना बनाया है। इसके बाद से 700 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।