Home Azab Gazab OMG! 46000 रुपए में नीलाम हुआ यूज किया हुआ कंडोम

OMG! 46000 रुपए में नीलाम हुआ यूज किया हुआ कंडोम

0
OMG! 46000 रुपए में नीलाम हुआ यूज किया हुआ कंडोम
200 year old condom auction in spain
200 year old condom auction in spain
200 year old condom auction in spain

नई दिल्ली। क्या किसी कंडोम की कीमत 46000 हजार रुपए हो सकती है। चौंकिए मत, ऐसे ही एक कंडोम की कीमत इतनी ही लगाई गई है। करीब 200 साल पुराने इस कन्डोम को स्पेन में नीलाम किया गया।

बताया जाता है कि दो शताब्दी पुराने इस कंडोम को भेड़ की आंतों से बनाया गया था। इसे ऑनलाइन नीलाम किया गया यह कन्डोम बेहद दुर्लभ की श्रेणी में माना गया। ऐसे दुर्लभ कंडोम अब कुछ चुनिंदा म्‍यूजियम में ही देखने को मिलते हैं।

इंग्लैंड की मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 46000 रुपए में नीलाम किया गया यह कंडोम स्पेन के एक नगर में बक्से में मिला था।

कैटाविकी में नीलामी के दौरान इस कंडोम को लेकर कई लोगों ने रुचि दिखाई जिसके चलते यह अनुमानित कीमत से करीब दोगुने दाम में बिका। इसे एम्‍सटर्डम के एक शख्स ने खरीदा।

फ्रांस में मिला एक 19 सेंटीमीटर लंबाई का कंडोम दुनिया का अब तक का सबसे महंगा कंडोम है। कहते हैं कि 200 साल पहले बहुत महंगा होने और बनाने में काफी समय लगने के कारण कंडोम को सिर्फ अमीर लोग ही इस्तेमाल कर सकते थे।

इस दौर के कंडोम आमतौर पर 15 सेंटीमीटर लंबे होते हैं। 19वीं शताब्दी में रबर के सस्‍ते कंडोम बनाए जाने के बाद से भेड़ की आंत से बनने वाले ये कंडोम चलन के बाहर हो गए।

क्या कोई यूज किया हुआ कंडोम भी कभी कोई खरीद सकता है परन्तु ऐसा हुआ है, तथा खरीदने वाले शख्स ने यह कंडोम को कोई औने-पौने दाम में नहीं बल्कि एक बड़ी कीमत देकर इसे खरीदा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here