Home Delhi दिल्ली में बदमाशों ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या

दिल्ली में बदमाशों ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या

0
दिल्ली में बदमाशों ने चाकू घोंपकर की युवक की हत्या
23 year old man stabbed to death in delhi's aman vihar
23 year old man stabbed to death in delhi's aman vihar
23 year old man stabbed to death in delhi’s aman vihar

नई दिल्ली। होली के दिन बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में कुछ बदमाशों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान धीरेन्द्र शर्मा (23) के रूप में हुई है। फिलहाल अमन विहार थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार धीरेन्द्र परिवार के साथ गौरी शंकर एंक्लेव में रहता था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि अमन विहार इलाके में एक युवक को किसी ने चाकू मार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक के पेट में चाकू से चार से पांच बार प्रहार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। फिलहाल पुलिस आस-पास के लोगों व परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

भारत नगर में युवक की हत्या

दिल्ली के भारत नगर थाना अंतर्गत सावन पार्क में एक युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम जीतू है। तक़रीबन 23 साल के इस युवक को होली के मौके पर दोस्तों ने पहले शराब पिलाई फिर हत्या कर दी।

हत्या के बाद वे सभी आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। 15 दिन में एक ही जगह पर यह दूसरी हत्या है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

4 मनचलों ने लड़की के पिता को किया घायल

जहांगीरपुरी में 4 मनचलों ने एक लड़की के पिता को छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। जहांगीरपुरी के ईई ब्लॉक में इन मनचलो ने एक लड़की को छेड़ा तो लड़की के पिता ने मनचलो का विरोध किया।

मनचलों ने लड़की के पिता तिलकराज के चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया जिन्हें घायल अवस्था में बाबु जगजीवन राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। थाना जहांगीरपुरी पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुटी हुई है।