Home Delhi दिल्ली : लिफ्ट देने का झांसा देकर युवती के साथ रेप

दिल्ली : लिफ्ट देने का झांसा देकर युवती के साथ रेप

0
दिल्ली : लिफ्ट देने का झांसा देकर युवती के साथ रेप
24 year old offered lift, raped in Hauz Khas Village area in delhi
24 year old offered lift, raped in Hauz Khas Village area in delhi
24 year old offered lift, raped in Hauz Khas Village area in delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाके हौजखास विलेज में शनिवार रात 24 वर्षीय एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

वारदात के समय युवती अपने दोस्तों के साथ हौजखास घूमने आई थी। यहां एक रेस्टोरेंट में सभी दोस्तों ने खाना खाने के अलावा शराब भी पी। बाद में देर रात युवती अपने दोस्तों से अलग घर के लिए निकली। रास्ते में आरोपी उसे मिला।

कार तक ले जाने की बात कर आरोपी पीडि़ता को डक पार्क में ले गया। वहां वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर सफदरजंग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा रेस्टोरेंट की भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस जल्द ही उसकी पहचान और गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता पीजी में दक्षिण दिल्ली इलाके में रहती है। वह दक्षिण दिल्ली के ही संस्थान से पढ़ाई कर रही है। शनिवार शाम को वह अपनी कुछ दोस्तों के साथ हौजखास गांव में घूमने आई थी। यहां सभी ने रेस्टोरेंट में खाना खाया।

देर रात को सभी अपने-अपने घर के लिए निकल गए। छात्रा भी अपने घर के लिए निकली। आरोप है कि घर जाते समय हौजखास गांव में ही पीडि़ता को एक युवक मिला। उसने छात्रा से घर छोडऩे को कहा। पीडि़ता इसके लिए तैयार हो गई।

आरोपी ने उससे कहा कि उसकी कार कुछ दूर खड़ी है। दोनों पैदल ही जाने लगे। इस बीच आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर पास के डक पार्क में ले गया। वहां आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीडि़ता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर उसका मेडिकल कराकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो वारदात के समय छात्रा नशे की हालत में थी। पुलिस हौजखास गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस पीडि़ता से आरोपी का हूलिया पूछकर उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।