Home Breaking वायु सेना ने लापता AN-32 में सवार 29 लोगों को मृत माना

वायु सेना ने लापता AN-32 में सवार 29 लोगों को मृत माना

0
वायु सेना ने लापता AN-32 में सवार 29 लोगों को मृत माना
all 29 people on board missing AN-32 Aircraft presumed dead : IAF
all 29 people on board missing  AN-32 Aircraft presumed dead : IAF
all 29 people on board missing AN-32 Aircraft presumed dead : IAF

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने लापता हुए परिवहन विमान एएन-32 में सवार लोगों के परिजनों को गुरूवार को सूचित किया कि उस विमान में सवार लोगों को मृत मान लिया गया है।

वायु सेना का यह परिवहन विमान 22 जुलाई को लापता हो गया था और इसमें 29 लोग सवार थे। बंगाल की खाड़ी में लापता विमान को खोजने के लिए एक पी8 आई विमान, एक डोनियर विमान और चार युद्धपोतों को लगाया गया था। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे थे।

विमान ने 22 जुलाई को चेन्‍नई के नजदीक तांबरम एयरबेस से सुबह 8:30 बजे उड़ान भरी थी और इसे 11:45 बजे पोर्ट ब्‍लेयर पहुंचना था। लेकिन करीब 9:12 बजे यह रडार से गायब हुआ था।

उड़ान भरने के करीब 16 मिनट बाद 8:46 बजे इसका अंतिम रेडियो संपर्क हुआ था, इस समय पायलट ने सारी चीजें सामान्‍य होने की बात कही थी।

बिना ईंधन भरे यह विमान चार घंटे तक उड़ सकता है। उस समय वह 23000 फुट पर उड़ान भर रहा था और 1375 किमी की दूरी तय कर चुका था।