Home Breaking दिल्ली : विकासपुरी में फटा सिलेंडर, 3 दमकलकर्मियों की मौत

दिल्ली : विकासपुरी में फटा सिलेंडर, 3 दमकलकर्मियों की मौत

0
दिल्ली : विकासपुरी में फटा सिलेंडर, 3 दमकलकर्मियों की मौत
3 firemen killed, one injured in a cylinder blast in delhi's vikaspuri
3 firemen killed, one injured in a cylinder blast in delhi's vikaspuri
3 firemen killed, one injured in a cylinder blast in delhi’s vikaspuri

नई दिल्ली। दिल्ली के विकासपुरी की एक दुकान में शुक्रवार तड़के आग लग गई। दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचे तो वहां सिलेंडर फट गया। हादसे में तीन दमकलकर्मियों की मौत हो गई है जबकि एक घायल हैं।

दमकल कंट्रोल रूम के अनुसार उन्हें शुक्रवार सुबह 5.30 बजे विकासपुरी में स्थित लाल मार्किट के एच ब्लॉक में स्थित चटकोरा फूड एंड स्नेक्स कार्नर दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने के दौरान बंद दुकान का शटर तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान दुकान के भीतर रखा सिलेंडर फट गया जिससे 4 दमकलकर्मी धमाके की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि हरी सिंह मीणा और हरिओम ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल नवीन और रविंद्र सिंह को तुरंत इलाज के लिए बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान तीसरे दमकलकर्मी की भी मौत हो गई।

मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके शव दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में रखे गए हैं। गर्ग ने बताया कि दुकान में कुल चार सिलेंडर रखे थे जिनमें से दो कमर्शियल और दो घरेलू थे। प्रथमदृष्टया एक सिलेंडर गैस लीकेज के कारण फट गया। घटना की असल वजह जांच का विषय है।

घायल फायरकर्मियों से सत्येन्द्र जैन ने की मुलाकात

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शुक्रवार सुबह एक दुकान में एलपीजी ब्लास्ट होने से लगी आग में घायल हुए दमकलकर्मियों से दिल्ली के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री सत्येन्द्र जैन ने बीएल कपूर अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की।

इस दौरान स्वास्थ्यमंत्री ने घायल दमकलकर्मियों का हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन से दमकलकर्मियों के इलाज की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सत्येन्द्र जैन ने कहा कि यह केवल हादसा है। इसकी कोई वजह नहीं है। इसमें हमारे जवानों से कोई प्रक्रियात्मक गलती नहीं हुई है। प्रोटोकॉल की दृष्टि से जवानों ने आग की सूचना मिलने पर सही कदम उठाया।

जैन ने कहा कि इस मामले में फायर सेफ्टी के इथिक्स जो कहते हैं, जवानों ने वही किया। फिर भी उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही फायर विभाग को आग की सूचना मिली उसके जवान मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के दौरान वहां अचानक हादसा हो गया।

इस बात का किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वहां सिलेंडर हो सकते हैं लेकिन इस छोटी की दुकान में चार सिलेंडर मिले।

संबधित आलेख : दिल्ली और क्राइम की और न्यूज के लिए यहां क्लीक करे