Home Delhi राजधानी दिल्ली में सूडान की महिला के साथ रेप

राजधानी दिल्ली में सूडान की महिला के साथ रेप

0
राजधानी दिल्ली में सूडान की महिला के साथ रेप
30 year old Sudanese woman alleges rape near jasola village in southeast delhi
30 year old Sudanese woman alleges rape near jasola village  in southeast delhi
30 year old Sudanese woman alleges rape near jasola village in southeast delhi

नई दिल्ली। सूडान की एक 30 वर्षीय युवती ने अज्ञात व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवती यहां पिछले साल अक्टूबर में इलाज कराने आई थी। तब से वह जसोला स्थित एक होटल में अपने अंकल के साथ रह रही थी।

सूडान की रहने वाली युवती द्वारा 6 जनवरी को पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सोमवार रात 10 बजे वह अस्पताल से अपने होटल की ओर पैदल जा रही थी। तभी एक युवक आया और उसने कहा कि वह उसे अपनी साइकिल से होटल छोड़ देगा।

उसने कहा कि वह उसका होटल जानता है और उसे भी उधर ही जाना है। इसपर वह उसकी साइकिल पर बैठ गई। आरोप है कि युवक उसे जसोला मॉल के पास जबरदस्ती झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं पुलिस के अनुसार युवती को उसके अंकल ने 6 फरवरी की शाम साढ़े पांच बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। उसी रात साढ़े आठ बजे उसने सरिता विहार थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

लेकिन रात साढ़े 11 बजे युवती खुद ही थाने पहुंची और अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। उस दौरान उसके साथ उस होटल का मैनेजर भी था जहां वह ठहरी हुई है।

https://www.sabguru.com/saharanpur-girl-raped-brothers-room-partner-made-mms/