Home Azab Gazab लंदन : ताबूत के अंदर तीन हजार साल पुराने फिंगरप्रिट मिले

लंदन : ताबूत के अंदर तीन हजार साल पुराने फिंगरप्रिट मिले

0
लंदन : ताबूत के अंदर तीन हजार साल पुराने फिंगरप्रिट मिले
3000 year old fingerprints found inside egyptian coffin lid

3000 year old fingerprints found inside egyptian coffin lid

लंदन। लंदन में एक ताबूत के अंदर 3000 साल पुराने फिंगरप्रिट मिले हैं, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के शोधकर्ताओं ने मिस्र के एक ताबूत के अंदर से तीन हजार साल पुराने उंगलियों के निशान खोज निकाले हैं।

जहां भी ये लड़की जाती है, लग जाती है आग

कैंब्रिज शहर के प्राचीनतम संग्रहालय फिट्जविलियम में इसका प्रदर्शन किया गया। वहीं उंगलियों के निशान मिस्र के एक प्राचीन कारीगर के बताए जा रहे है।

डेथ ऑन द नील नामक इस प्रदर्शनी का उद्देश्य चार हजार साल पहले मिस्र ताबूतों की निर्माण प्रक्रिया को जानना है।

संग्रहालय की मुय संरक्षिका जूली डॉसन के हवाले से कहा कि उंगलियों के निशान उन छोटी-छोटी जानकारियों में से हैं जो हमें प्राचीन कारीगर की जानकारी देते हैं।

फोक्स वैगन कार संयंत्र में रोबोट ने ली कर्मचारी की जान

उंगलियों के इन निशानों की पहचान सबसे पहले साल 2005 में फिट्जविलियम संग्रहालय के शोधार्थियों ने की थी, लेकिन इन्हें अब से पहले व्यापक रूप से प्रचारित नहीं किया गया था।

स्वामी ओम जी की हुई फिर से बुरी तरह पिटाई, देखें वायरल वीडियो

संभावना है कि महान पुजारी नेसपॉवरशेलि ट के इस ताबूत पर उंगलियों के निशान उस वक्त पड़े होंगे, जब ताबूत को कारीगरों द्वारा रंगा जा रहा था।

डीएनए टेस्ट से खुला राज, जुड़वां हैं बच्चे पर अलग-अलग पिता

ये ताबूत 1000 ईसा पूर्व से पहले या 20वीं तथा 21वीं वंश के बीच के हैं। इन ताबूतों को एक्स-रे और सीटी स्कैन सहित कई व्यापक परीक्षणों से गुजरना पड़ा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE