Home Headlines चाड में हुए आत्मघाती हमले में 36 की मौत, 50 घायल

चाड में हुए आत्मघाती हमले में 36 की मौत, 50 घायल

0
चाड में हुए आत्मघाती हमले में 36 की मौत, 50 घायल
36 killed and 50 injured in five suicide bomb attack in chad
36 killed and 50 injured in five suicide bomb attack in chad
36 killed and 50 injured in five suicide bomb attack in chad

वांशिगटन। अफ्रीकी देश चाड के पश्चिम स्थित बागा सोला गांव में हुए पांच आत्मघाती बम हमले कम से कम 36 लोग मारे गए और लगभग 50 की घायल होने की खबर है। हमले के पीछे आंतकी संगठन बोको हरम के होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार चाड में आंतकी संगठन बोको हराम ने शनिवार को पांच आत्मघाती बम हमला किया जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। सरकार ने बताया कि यह हमला चाड के पश्चिम में स्थित सोला गांव में हुआ।

दो महिलाओं और बच्चों ने गांव के सबसे व्यस्त बाजार और नाइजीरिया के लिए बने एक शरणार्थी शिविर में हुए इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया। चाड और नाइजीरिया सीमा स्थित बागा सोला गांव में करीब 3000 नाइजीरिया निवासी रहते है जो कि बोको हराम की बढ़ती हिंसा के कारण नइजीरिया से यहां पलायन कर आए है।

जानकारी हो कि चाड और नाइजीरिया की सीमा एक दूसरे से सटी है और बोको हराम जैसे संगठन से संघर्ष में चाड नाइजीरिया के साथ अहम भूमिका निभा रहा है।