Home Delhi पाक का 40 प्रतिशत भूभाग मांग रहा है आजादी : इन्द्रेश कुमार

पाक का 40 प्रतिशत भूभाग मांग रहा है आजादी : इन्द्रेश कुमार

0
पाक का 40 प्रतिशत भूभाग मांग रहा है आजादी : इन्द्रेश कुमार
Senior RSS leader Indresh Kumar
Senior RSS leader Indresh Kumar
Senior RSS leader Indresh Kumar

लखनऊ। संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि पाक बार-बार जनमत संग्रह की बात करता है। कश्मीर हमारा आन्तरिक मामला है। पहले वह अपने यहां जनमत संग्रह कराकर देखे। पाक का 40 प्रतिशत भूभाग 1948 से आजादी की मांग कर रहा है।

लाखों बलूचियों का कत्ल किया गया, तोपों से उन्हें उड़ाया गया। इसी प्रकार गुलाम कश्मीर और सिन्ध आजादी की मांग कर रहा है। सिन्धु के लोग पाकिस्तान में सिन्धु देश की मांग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ महानगर ने रविवार को युवा सामर्थक शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इन्द्रेश कुमार ने कहा कि अब पाकिस्तान से वार्ता पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान पर ही होगी।

बलूच क्षेत्र भारत के साथ रहने का सपना देख रहा है। घाटी के अलगाववादी ही कश्मीर की आवाज नहीं हैं, यह कश्मीर का एक छोटा सा प्रतिशत है। वहां से वार्ता में लटूर, डोगरे, बौद्ध और सिख, काश्मीरी पण्डित और मुसलमानों के सभी धड़ों से वार्ता होगी। इसके अलावा युवा, प्रबुद्ध वर्ग और महिलाओं से भी वार्ता होगी।

इन्द्रेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि छात्रों के अन्दर विषय के साथ जीवन मूल्यों को भी रोपित करें। तभी विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत बनेगा। हम कट्टर नहीं सच्चे बनें, मजहबी राजनीति और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नेता आने न पाएं।

कश्मीर के अलगाववादियों को मिलने वाली सुरक्षा और सुविधाएं वापस ली जाएं। सुरक्षा और सुविधा की हकदार वहां की आवाम है। पाक का झण्डा लहराने वाले और पत्थरबाजों को सुविधा और सुरक्षा क्यों।

अलगाववादियों का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है क्योंकि वह अपने बच्चों को विदेशों में अच्छी तालीम दिलवा रहे है और कश्मीर के गरीब मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे युवा देश है भारत। नौजवान शिक्षित व रोजगार युक्त हों, शिक्षा में जीवन मूल्य के सरोकार और संस्कारों में देश प्रेम का सरोकार महत्वपूर्ण है। आज ऐसी शिक्षा की जरूरत है। जिससे छात्रों में देेश प्रेम व समाजसेवा की भावना विकसित हो।

युवाओं का आहवान करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी शिक्षा में नैतिक मूल्यों को विकसित करें। देश के हर जन को प्यार व सम्मान दें। युवाओं का आहवान किया समाज जाति मुक्त, प्रदूषण मुक्त हो। पेड़ लगायें रक्त दान करें, जल संरक्षण करें। इससे मन का भी प्रदूषण दूर होगा।

https://www.sabguru.com/baloch-activists-hold-worldwide-protest-against-pakistan/