Home Breaking राजसमन्द झील की लहरें छलक रहीं 44 साल बाद

राजसमन्द झील की लहरें छलक रहीं 44 साल बाद

0
राजसमन्द झील की लहरें छलक रहीं 44 साल बाद

सबगुरु न्यूज़ राजसमन्द/उदयपुर। उदयपुर सम्भाग के राजसमन्द जिला मुख्यालय पर स्थित प्रसिद्ध राजसमन्द झील शनिवार शाम छलकने के स्तर को छू गई। लहरें उछाल मार कर बाहर आने लगी। झील का पानी कुछ हिस्सों में सड़क पर आने लग गया।

यह मौका 44 साल बाद आया है। इस नज़ारे को देख हर कोई प्रफुल्लित है। शहर वासी उस जगह जा रहे हैं जहां सड़क पर पानी आ रहा है। उनके लिए तो यह झील का छलकना ही है। शहर वासियो का सैलाब छलकती लहरों को देखने उमड़ पड़ा है।