Home World Europe/America फ्रीजर जहाज ओखोतस्क के समुद्र में डूबने से 54 की मौत

फ्रीजर जहाज ओखोतस्क के समुद्र में डूबने से 54 की मौत

0
फ्रीजर जहाज ओखोतस्क के समुद्र में डूबने से 54 की मौत
54 dead after trawler sinks off russia's kamchatka peninsula
54 dead after trawler sinks off russia's kamchatka peninsula
54 dead after trawler sinks off russia’s kamchatka peninsula

मॉस्को। रूस में एक मछली पकड़ने वाला फ्रीजर पोत फार ईस्ट में ओखोतस्क के समुद्र में डूबने से चालक दल के 54 लोगों की मौत हो गई। इसमें चालक दल सहित 132 सदस्य सवार थे।

रूसी न्यूज एजेंसी इतरतास के अनुसार, इस हादसे में 54 पीड़ितों के शव बरामद कर लिए गए हैं। चालक दल के 63 सदस्यों को जिंदा बचा लिया गया है जबकि 15 नाविक अभी लापता हैं।

यह हादसा रूस के फार ईस्ट क्षेत्र में बेहद कम आबादी वाले मुख्य कस्बे मैगादान के दक्षिण में 250 किलोमीटर दूर डेल्नी वोस्तोक कामचात्का तट के नजदीक हुआ।

स्थानीय जहाजरानी बचाव समन्वय केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि जहाज पर 78 रूसी और म्यांमार के लगभग चालीस लोग सवार थे। इनमें यूक्रेन, लिथुआनिया और वानुअतु के चालक भी थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here