Home Breaking दुनिया का सबसे बड़ा पोत INS विराट 55 साल बाद हुआ रिटायर

दुनिया का सबसे बड़ा पोत INS विराट 55 साल बाद हुआ रिटायर

0
दुनिया का सबसे बड़ा पोत INS विराट 55 साल बाद हुआ रिटायर
55 years after the world's largest ship INS Virat retire
55 years after the world's largest ship INS Virat retire
55 years after the world’s largest ship INS Virat retire

कोच्चि। इंडियन नेवी ने दुनिया के सबसे पुराने विमानवाहक पोत आईएनएस विराट को पांच दशक की सेवा के बाद रविवार को भव्य विदाई दी। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने विराट के साथ गुजारे समय को भी याद किया। यहां बात हो रही है विमानवाहक पोत आईएनएस विराट की, जिसे रविवार को नौसेना ने अपने से अलग कर दिया।

गौरतलब है कि विराट देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है और इसने 55 वर्षों तक नौ सेना में सेवा दी है। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि इसे अब तीन नौकाओं से बांधा गया है तथा मुंबई ले जाया जायेगा। मुंबई पहुंचने बाद भी बकायदा समारोह का आयोजन किया जायेगा।

अधिकारियों के अनुसार विमानवाहक पोत को आंध्रप्रदेश सरकार को सौंप दिया जायेगा। कोच्चि से विराट की विदाई के समय दक्षिण नौ सैन्य कमान के चीफ आॅफ स्टाफ रियर एडमिरल नदकर्णी भी विशेष रूप से मौजूद थे।सेना अधिकारियों ने बताया कि इस विमानवाहक पोत विराट ने ब्रिटिश काल के समय भी सेवा दी थी।