Home Breaking पौड़ी गढ़वाल : नदी में गिरी जीप, सात की मौत

पौड़ी गढ़वाल : नदी में गिरी जीप, सात की मौत

0
पौड़ी गढ़वाल : नदी में गिरी जीप, सात की मौत
7 dead, 4 injured as jeep falls into gorge in Pauri Garhwal
 7 dead, 4 injured as jeep falls into gorge in Pauri Garhwal
7 dead, 4 injured as jeep falls into gorge in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल में यात्रियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

हादसा गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे का है। पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत यात्रियों से भरी एक जीप बेजरो से जोगी मंडी की ओर जा रही थी।

इस बीच जीप अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे नदी में समा गई। इस भीषण हादसे में एक महिला समेत सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक दो साल की बच्ची के अलावा तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई थी।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। सातों यात्रियों की मौत डूबने की वजह से बताई जा रही है।

मरने वालों में दर्शनी देवी पत्नी मेहरबान सिंह (50 वर्ष) निवासी लाखी, बिहारी लाल (55 वर्ष) पुत्र श्याम लाल निवासी बस राणा, सुनील कुमार (35 वर्ष) और अर्जुन कुमार (32 वर्ष) पुत्र दोनों बिहारीलाल निवासी चैडलिया और रामचंद्र (65 वर्ष) निवासी ग्राम नवासू है।

दो अन्य मृतकों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई थी। इनमें एक मृतक करीब साल भर का एक बच्चा है। दूसरे की उम्र 35 वर्ष के आसपास बताई गई है।

घायलों में अमरीश कुमार 35 वर्ष, बबिता देवी 26 वर्ष, खुशी दो वर्ष, पूजन सिंह चालक 35 वर्ष है। घायलों में अमरीश की हालत गंभीर बनी हुई थी। सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

https://www.sabguru.com/eight-people-killed-bolero-falls-river-ghazipur/

https://www.sabguru.com/two-dozen-injured-bus-falls-ditch-mandi-district/

https://www.sabguru.com/himachal-pradesh-thirteen-people-killed-road-accident-kinnaur-district/