Home Andhra Pradesh ओडिशा स्पेशल आर्मड पुलिस के वाहन को माओवादियों ने उड़ाया, 7 जवान शहीद

ओडिशा स्पेशल आर्मड पुलिस के वाहन को माओवादियों ने उड़ाया, 7 जवान शहीद

0
ओडिशा स्पेशल आर्मड पुलिस के वाहन को माओवादियों ने उड़ाया, 7 जवान शहीद
7 odisha Police personnel killed in maoist landmine blast
7 odisha Police personnel killed in maoist landmine blast
7 odisha Police personnel killed in maoist landmine blast

भुवनेश्वर। कोरापुट जिले के पटांगी थाना क्षेत्र में सुंकी घाटी में माओवादियों ने लैंडमाइन विस्फोट कर ओडिशा स्पेशल आर्मड पुलिस (ओएसएपी) तीसरी बटालियन के एक वाहन को उड़ा दिया। इसमें अब तक 7 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिल पाई है।

इस दुर्घटना में घायल जवानों को कोरापुट स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि विस्फोट स्थल पर पचास फुट का गड्ढा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को कोरापुट ओएसएपी के तीसरे बटालियन के 14 जवानों को लेकर एक वाहन कटक जा रहा था। लेकिन सुंकी घाटी के मुंगिरभूमि के पास माओवादियों ने विस्फोट कर दिया।

इस घटना में पांच जवान घटना स्थल पर ही शहीद हो गए। अन्य जवानों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। रात होने के कारण सर्च आपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।