Home Breaking कोलंबिया में भूस्खलन से 92 बच्चों सहित 301 लोगों की मौत

कोलंबिया में भूस्खलन से 92 बच्चों सहित 301 लोगों की मौत

0
कोलंबिया में भूस्खलन से 92 बच्चों सहित 301 लोगों की मौत
92 children among 301 killed in Colombia landslide
92 children among 301 killed in Colombia landslide
92 children among 301 killed in Colombia landslide

बोगोटा। लेटिन अमरीकी देश कोलंबिया के मोकोआ इलाके में भीषण भूस्खलन की वजह से 92 बच्चों सहित 301 लोगों की मौत हो गई है।

मूसलाधार बारिश के बाद बीते शुक्रवार को भूस्खलन की घटना हुई। तीन नदियों में बाढ़ आ गई। देश के आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि 301 लोग मारे गए हैं।

कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों ने 218 से अधिक शव शोकाकुल रिश्तेदारों को सौंप दिए हैं। भूस्खलन की वजह से कम से कम 3,240 लोग बेघर हो गए हैं और उनको मानवीय सहायता की जरूरत है।

मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 301 हो गया है, हालांकि राष्ट्रपति जुआन मैनुयल सांतोस ने कहा था कि 314 लोग लापता हैं।