Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
फैन्स ने ऐसा क्या कर डाला, रि​द्धिमा तिवारी हुई शॉक्ड! – Sabguru News
Home Breaking फैन्स ने ऐसा क्या कर डाला, रि​द्धिमा तिवारी हुई शॉक्ड!

फैन्स ने ऐसा क्या कर डाला, रि​द्धिमा तिवारी हुई शॉक्ड!

0
फैन्स ने ऐसा क्या कर डाला, रि​द्धिमा तिवारी हुई शॉक्ड!
why Ridheema tiwari goes shocked
why Ridheema tiwari goes shocked
why Ridheema tiwari goes shocked

कुछ फैन्स अपने पसंदीदा स्टार्स को फोलो करते है तो वहीं कुछ अपना प्यार स्टार्स के लिए दिखाने के लिए उन्हें स्पेशल फील करवाते है।

जैसे कि हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी के फैन रिषभ मित्तल ने किया। असल में रि​षभ रिद्धिमा के बहुत बड़े फैन है, अपना प्यार उनके प्रति दिखाने के लिए रिषभ ने अपने हाथ पर रिद्धिमा का नाम का टैटू बनवाया हैं।

फिलहाल टीवी शो ‘गुलाम’ में मालदावली के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री शो के सेट पर ऋषभ मित्तल नाम के अपने एक प्रशंसक से मिलीं।

रिद्धिमा ने अपने बयान में कहा कि यह जानकर अच्छा लगा कि दर्शक मेरे किरदार मालदावली को पसंद कर रहे हैं और सराह रहे हैं। विशेष रूप से इस किरदार के कारण मेरे कई पुरुष प्रशंसक बने हैं।

अभिनेत्री के मुताबिक उसके हाथ पर मैं अपना नाम देखकर हैरान और अवाक रह गई, अक्सर लोग अपने करीबी शख्स के नाम का ही स्थायी टैटू बनवाते हैं। इस बात ने मेरे दिल को छू लिया।

रिद्धिमा अपने इस प्रशंसक से मिलकर बेहद खुश हुईं और उन्होंने उसके लिए लंच भी मंगाया। लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले शो ‘गुलाम’ में परम सिंह और विकास मानाक्ताला भी हैं।