Home Latest news कच्ची बस्ती की महिलाओं को दिखाई ‘टाॅयलेट’ फिल्म 

कच्ची बस्ती की महिलाओं को दिखाई ‘टाॅयलेट’ फिल्म 

0
कच्ची बस्ती की महिलाओं को दिखाई ‘टाॅयलेट’ फिल्म 

नमो विचार मंच का प्रयास

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के आस-पास स्थित गरीब व कच्ची बस्ती की महिलाओं व बालिकाओं ने गुरुवार को टाॅयलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी। इन महिलाओं को नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से चल रहे नमोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का संदेश देने के लिए यह फिल्म दिखाई गई।
गरीब व कच्ची बस्तियों से आई आदिवासी महिलाएं व बालिकाएं शहर के सूरजपोल स्थित अशोका सिनेमा में पहुंची। इससे पूर्व उन्होंने रैली भी निकाली। उन्होंने दोपहर 12 बजे के शो में टाॅयलेट फिल्म देखी। मोदी विचार मंच की महिला जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रीति पंवार सोलंकी ने बताया कि महिलाओं के सम्मान में उन्हें जागरूक करने को लेकर टाॅयलेट फिल्म को दिखाने का एक कार्यक्रम था।
महिलाओं व बालिकाओं ने बताया कि उनके घर में शौचालय तो नहीं हैं और न ही वे अपने खर्चे से शौचालय बनवा सकती हैं। बताया कि इसके लिए सरकार उनकी मदद कर दे तो जरूर वे स्वच्छ भारत योजना का साथ देंगी। उन्होंने ये भी बताया कि वे इस कार्यक्रम के तहत पहली बार किसी बड़े सिनेमा में फिल्म देखने आई है।