Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
माउंट एवरेस्ट पर फंसे 200 लोगों को सुरक्षित निकाला – Sabguru News
Home World Asia News माउंट एवरेस्ट पर फंसे 200 लोगों को सुरक्षित निकाला

माउंट एवरेस्ट पर फंसे 200 लोगों को सुरक्षित निकाला

0
माउंट एवरेस्ट पर फंसे 200 लोगों को सुरक्षित निकाला
around 200 rescued from mount everest
around 200 rescued from mount everest
around 200 rescued from mount everest

नई दिल्ली। नेपाल में आए भीषण भूकंप के कारण माउंट एवरेस्ट पर फंसे करीब 200 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हालांकि भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन में पांच विदेशी नागरिकों सहित 19 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, मौसम में सुधार होने के बाद पर्वतारोहियों को बचाने के लिए सोमवार को चार हेलीकॉप्टर भेजे गए।

पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक प्रसाद गौतम ने कहा कि करीब-करीब सभी पर्वतारोही और गाइड कैंप-1 और 2 से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं और सबकुछ ठीक है।‘

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन में पांच विदेशी नागरिकों सहित 19 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हुई है।

नेपाल में पिछले शनिवार को आए भूकंप में अब तक 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है। पर्वतरोहण अधिकारियों का हालांकि कहना है कि हताहतों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here