Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
पांच साल के निचले स्तर पर सोना, कच्चे तेल में तेजी - Sabguru News
Home Business पांच साल के निचले स्तर पर सोना, कच्चे तेल में तेजी

पांच साल के निचले स्तर पर सोना, कच्चे तेल में तेजी

0
पांच साल के निचले स्तर पर सोना, कच्चे तेल में तेजी
fresh Five year low on gold
fresh Five year low on gold
fresh Five year low on gold

नई दिल्ली। सोने का मूल्य आज पांच वर्षो में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने में यह गिरावट डॉलर में आयी तेजी के कारण हुई है।

एमसीएक्स पर आज सोना 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। सोने के साथ चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।

फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर मिल रहे संकेतों को देखते हुए अन्य करेंसी की जगह डॉलर का अंतर्राष्टीय बाजार में  मूल्य बढ़ गया है। कच्चे तेल के बाजार में आज तेजी देखी जा रही है। वहीं बेसमेटल्स के बाजार भी निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

घरेलू बाजार एमसीएक्स पर सोना  0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,5400 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 33,735 पर कारोबार कर रही है। कच्चे तेल में भी निचले स्तर पर तेजी लौटी है।