Home Bihar छेडछाड का विरोध करने पर महिला की जुबान काटी

छेडछाड का विरोध करने पर महिला की जुबान काटी

0
छेडछाड का विरोध करने पर महिला की जुबान काटी
young woman's tongue cut in berhampur
young woman's tongue cut in berhampur
young woman’s tongue cut in berhampur

बहरमपुर। छेडछाड का विरोध करने पर अपराधियों ने एक महिला का जीभ काट लिया। यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के जलंगी में हुई।

पीडित महिला को बहरमपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम को महिला अपने खेत में काम कर रही थी।

इस दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ बदसलूकी करने लगे। महिला ने उनका विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद महिला ने गांववालों को उनकी करतूत बताने की धमकी दी तो युवकों ने उसका जीभ काट लिया।

बाद में पीडित महिला के परिवार की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।