![बाजीराव की भूमिका मेरे करियर में एक मील का पत्थर : प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की भूमिका मेरे करियर में एक मील का पत्थर : प्रियंका चोपड़ा](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/baaz.jpg)
![Bajirao Mastani role a milestone in my career says Priyanka Chopra](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/baz.jpg)
मुंबई। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी ‘में पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के रूप में अपनी भूमिका को करियर को परिभाषित करने वाले किरदारों में एक बताया है।
बाजीराव मस्तानी की प्रेमकथा में सहयोगी किरदार काशीबाई के रूप में 33 वर्षीय अदाकारा को प्रशंसकों, आलोचकों और अपने सहकर्मियों से सराहना मिली है।
प्रियंका ने बताया कि काशीबाई के रूप में अपनी भूमिका को लेकर मैं इस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं कर रही थी। यह मील के पत्थर जैसा है। ‘ऐतराज’, ‘फैशन’, ‘मैरी कॉम’, ‘बर्फी’ और अब ‘बाजीराव मस्तानी’ में काशीबाई के रूप में मेरी भूमिकाएं लोग याद रखेंगे।
![Bajirao Mastani role a milestone in my career says Priyanka Chopra](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2015/12/baaz.jpg)
महानायक अमिताभ बच्चन ने प्रियंका को हाथ से लिखा एक नोट भेज कर इस फिल्म में उनकी भूमिका की सराहना की है। इसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं।
प्रियंका के कथित तौर पर पूर्व पुरुष मित्र शाहिद कपूर भी उन लोगों में शमिल हैं जिन्होंने प्रियंका की तारीफ की है। शाहीद ने ट्वीट कर कहा कि प्रियंका अपने टॉप फार्म में हैं। इस पर अदाकारा ने अपने जवाब में कहा कि शुक्रिया शाहिदकपूर, मुझे खुशी है कि आपको फिल्म पसंद आई।